सड़क विवाद बना खूनी संघर्ष, बीजेपी महिला मोर्चा पदाधिकारी से मारपीट का वीडियो वायरल
-
By
Admin
Published - 25 May 2026 16 views
सार्थक संवाददाता / उन्नाव
उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल मंत्री को घेरकर महिलाओं और पुरुषों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते के निर्माण को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची मौरावां थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावजनपद उन्नाव के प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 20 पौवा
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए स
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए स
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर शु