ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 89 वाहनों से 37 लाख जुर्माना
-
By
Admin
Published - 26 May 2026 34 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में जिला प्रशासन ने ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 48 घंटे में 89 वाहनों पर शिकंजा कसा। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर गठित विशेष टास्क फोर्स ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर 37 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला।
डीएम के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स में परिवहन, खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान 48 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन पर नियमानुसार भारी जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट के अवैध रूप से चल रहे 41 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों के अनुसार ओवरलोड वाहनों से सड़कें तेजी से खराब होती हैं और हादसों की आशंका बढ़ती है, जबकि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के इस्तेमाल से अपराध और अवैध गतिविधियों की संभावना बनी रहती है। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने वाहन मालिकों और चालकों से सभी दस्तावेज पूरे रखने और नियमों के तहत ही वाहन संचालन करने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, लखनऊराजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दिल्ली में पढ़ाई कर रही जौन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जेठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर थाना अचलगंज पुलिस द
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे प्रसाद बांट रही दो मासूम बच्चियां तेज रफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्ये
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में जिला स्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्या