बकरीद पर उन्नाव में अलर्ट: सड़क पर नमाज नहीं, प्रतिबंधित पशुओं के कटान पर सख्ती
-
By
Admin
Published - 25 May 2026 8 views
सार्थक संवाददाता / उन्नाव
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए उन्नाव जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, एडीएम, एएसपी, सभी एसडीएम, सीओ समेत विभिन्न धर्मों और समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी और सभी लोग निर्धारित स्थलों पर ही नमाज पढ़ेंगे। प्रतिबंधित पशुओं के कटान पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने बताया कि पशु कटान के बाद निकलने वाले अपशिष्ट को पूरी तरह ढंककर ले जाना होगा और तय स्थानों पर गड्ढों में ही निस्तारण कराया जाएगा। वहीं एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावजनपद उन्नाव के प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 20 पौवा
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए स
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए स
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर शु