पानी की मोटर का तार जोड़ते समय युवक की करंट लगने से मौत
-
By
Admin
Published - 21 May 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बहरिया बुजुर्ग गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से 27 वर्षीय युवक सचिन की मौत हो गई। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, सचिन घर पर नहाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह पानी की मोटर का तार जोड़ने गए, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े।
घटना देखकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तुरंत नवाबगंज स्थित सरस्वती हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन अपने पीछे छह वर्षीय बेटे सूर्यांश को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग के अ
-
सार्थक संवाददाताबिहार के दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआई
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविही
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बहरिया बुजुर्ग गांव में गुरुवार सुबह करंट लगन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नावपुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवै