गंगाघाट पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा
-
By
Admin
Published - 21 May 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को बालूघाट तिराहे पर चेकिंग के दौरान अनिकेत उर्फ अमन पुत्र स्वर्गीय किशन निवासी गोलाघाट नई बस्ती थाना छावनी कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट में मु0अ0सं0 263/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल कुन्दन कुमार शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग के अ
-
सार्थक संवाददाताबिहार के दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआई
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविही
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बहरिया बुजुर्ग गांव में गुरुवार सुबह करंट लगन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नावपुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवै