हीटवेव का अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह
-
By
Admin
Published - 21 May 2026 9 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग ने जनपद को हीटवेव के लिए येलो जोन में रखा है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने लोगों से सतर्क रहने और शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 32 डिग्री दर्ज किया गया। डीएम ने दोपहर 12 से 3 बजे तक तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर सिर और शरीर को ढककर निकलने को कहा गया है।
उन्होंने अधिक पानी पीने, ओआरएस, शिकंजी, नींबू पानी और आमपना जैसे तरल पदार्थों के सेवन पर जोर दिया। सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनने तथा तली-भुनी चीजों से परहेज की सलाह दी गई है। किसानों को दोपहर में खेतों में काम न करने और सुबह-शाम ही खेत जाने को कहा गया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग के अ
-
सार्थक संवाददाताबिहार के दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआई
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविही
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बहरिया बुजुर्ग गांव में गुरुवार सुबह करंट लगन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नावपुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवै