डायल-112 सेवा को मिली नई ताकत, 21 पीआरवी वाहन रवाना
-
By
Admin
Published - 21 May 2026 13 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गुरुवार को उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन में डायल-112 सेवा को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के उद्देश्य से 13 दोपहिया (पल्सर) एवं 8 चारपहिया (स्कार्पियो) पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह के साथ संयुक्त रूप से वाहनों को रवाना किया।
एसएसपी ने बताया कि नए पीआरवी वाहनों के शामिल होने से डायल-112 सेवा की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और पुलिस रिस्पांस टाइम पहले से बेहतर होगा। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत होने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना और बढ़ सके।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग के अ
-
सार्थक संवाददाताबिहार के दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआई
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविही
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बहरिया बुजुर्ग गांव में गुरुवार सुबह करंट लगन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नावपुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवै