सफीपुर पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर आरोपी को दबोचा
-
By
Admin
Published - 21 May 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सफीपुर थाना पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार मोही खेड़ा निवासी प्रशंस कुमार ने 20 मई को अपना ई-रिक्शा चोरी होने की रिपोर्ट थाना सफीपुर में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान उपनिरीक्षक संजीव कुमार तोमर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का ई-रिक्शा लेकर सफीपुर-रसूलाबाद रोड स्थित मजार के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आकाश यादव निवासी अहिराना, थाना ग्वालटोली कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा नंबर UP35CT6369 बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग के अ
-
सार्थक संवाददाताबिहार के दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआई
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविही
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बहरिया बुजुर्ग गांव में गुरुवार सुबह करंट लगन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नावपुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवै