शारदा नहर में नहाते समय युवक की डूबकर मौत
-
By
Admin
Published - 19 May 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शारदा नहर में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गांव सेलापुर निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र लल्लू के रूप में हुई है। बताया गया कि मनोज अपनी बहन कुसमा की ससुराल गांव खेवरई आया था। इसके बाद वह गांव के कुछ युवकों के साथ नहर में नहाने चला गया।
नहाते समय मनोज गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोलिया मोहिद्दीनपुर गांव के पास से उसे बाहर निकालकर मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. डी. नाथ ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, पुत्री शिवानी और पुत्र नितेश को छोड़ गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक शातिर चोर को ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के कोतवाली सदर थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से बकरी चोरी क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर प्रतिष्ठान में जीएसटी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शारदा नहर में नहाते समय