ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर पुलिस लाइन में हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम
-
By
Admin
Published - 19 May 2026 24 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव स्थित मंदिर में भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं पुलिसकर्मियों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धा और आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी हसनगंज तेज बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक शातिर चोर को ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के कोतवाली सदर थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से बकरी चोरी क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर प्रतिष्ठान में जीएसटी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शारदा नहर में नहाते समय