चार पहिया वाहन से बकरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 19 May 2026 29 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के कोतवाली सदर थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से बकरी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन बकरियां, एक बकरा, दो हजार रुपये नगद तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 18 मई को पीड़िता ने तहरीर देकर बताया था कि 17 मई की रात अज्ञात चोर उसकी तीन बकरियां और एक बकरा वाहन से चोरी कर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजेपुर पुल के पास नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से दो आरोपियों राजू और मैराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार की गई। अभियुक्त मैराज के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक शातिर चोर को ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के कोतवाली सदर थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से बकरी चोरी क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर प्रतिष्ठान में जीएसटी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शारदा नहर में नहाते समय