मौरावां मार्ग पर छोटा हाथी और बाइक की भिड़ंत, मामा-भांजे की मौत
-
By
Admin
Published - 19 May 2026 25 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर सरवन गांव के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास हुआ।
लखीमपुर खीरी के नग्घिया गांव निवासी अमर सिंह (22) और उसका भांजा आकाश (18), सोहरामऊ के चिलौली निवासी सुमित के साथ बाइक से मौरावां जा रहे थे। सरवन गांव के पास सामने से आए छोटा हाथी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमर सिंह और आकाश की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल सुमित को सीएचसी असोहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
तीनों युवक रानीपुर के एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक शातिर चोर को ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के कोतवाली सदर थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से बकरी चोरी क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर प्रतिष्ठान में जीएसटी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शारदा नहर में नहाते समय