ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट से झुलसा बिजली कर्मी
-
By
Admin
Published - 19 May 2026 52 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर पर बिजली संबंधी कार्य करते समय एक कर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कल्याणी देवी निवासी अतुल गौतम पुत्र रामकुमार मंगलवार सुबह करीब छह बजे ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उन्नाव जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टर आशीष सक्सेना ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर बिजली विभाग के जेई समेत अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल घायल युवक का इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक शातिर चोर को ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के कोतवाली सदर थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से बकरी चोरी क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर प्रतिष्ठान में जीएसटी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शारदा नहर में नहाते समय