जनगणना से जनकल्याण योजनाओं को मिलेगी नई दिशा : डीएम
-
By
Admin
Published - 09 May 2026 4 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को लेकर शुक्रवार को उन्नाव कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला अधिकारी घनश्याम मीणा ने जनगणना अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि जिले में प्रथम चरण का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। अभियान के तहत प्रत्येक मकान, परिवार एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सूचनाओं का संग्रह किया जाएगा, जिससे सरकार को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय दायित्व में सहभागिता निभाएं। प्रेस वार्ता में प्रशासनिक अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सू
-
बी एन शुक्ल सार्थक संवाददातालखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर के पास शनिवार सुबह एक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर में शनिवार को थाना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस ने आरोपी को मदारपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।पुलिस के अन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्