परियर कस्बे में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर
-
By
Admin
Published - 08 May 2026 12 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जनपद उन्नाव में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा ने थाना सफीपुर पुलिस बल के साथ कस्बा परियर में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से संवाद किया गया। अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत दिखाई दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सू
-
बी एन शुक्ल सार्थक संवाददातालखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर के पास शनिवार सुबह एक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर में शनिवार को थाना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस ने आरोपी को मदारपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।पुलिस के अन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्