उन्नाव में दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत
-
By
Admin
Published - 08 May 2026 151 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तेजीखेड़ा गांव के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार जोरावरगंज निवासी 25 वर्षीय राहुल रावत अपनी बहन के घर से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में राहुल की मौत हो गई। वह 15 दिन पहले ही सऊदी अरब से घर लौटे थे।
दूसरी बाइक पर पीरजादीगढ़ी निवासी 45 वर्षीय वंश गोपाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ सवार थे। टक्कर में वंश गोपाल की भी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सू
-
बी एन शुक्ल सार्थक संवाददातालखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर के पास शनिवार सुबह एक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर में शनिवार को थाना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस ने आरोपी को मदारपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।पुलिस के अन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्