वेतन भुगतान की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 08 May 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश से जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई।
कर्मचारियों का कहना था कि लगातार दो माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मिशन निदेशक को पत्र भेजे जाने की जानकारी दी।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सू
-
बी एन शुक्ल सार्थक संवाददातालखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर के पास शनिवार सुबह एक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर में शनिवार को थाना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस ने आरोपी को मदारपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।पुलिस के अन
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्