चोरी के इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ दो युवक गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 07 May 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गंगाघाट पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया है। थाना गंगाघाट पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 6 मई को अहमद नगर शुक्लागंज निवासी अली हुसैन की तहरीर पर थाना गंगाघाट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नेतुआ मोड़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से विशाल निषाद निवासी कटहादल नारायणपुर तथा सोम्य कुमार रावत उर्फ मेन्डी निवासी सर्वोदय नगर को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ सिटी मोंटेसरी स्कूल के कानपुर रोड स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस उन्नाव ने सोने की चैन चोरी की घटना क
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव सदर तहसील परिसर में स्वजनगणना की शुरुआत के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हौद तालाब में मृत मछलियां निकालने उ