जिला बदर अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में
-
By
Admin
Published - 07 May 2026 33 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह चौहान मय हमराह फोर्स ने मोहल्ला गोताखोर शाहीनगर से सूरज निषाद पुत्र जगन्नाथ निवासी चम्पापुरवा थाना गंगाघाट को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ जिला बदर आदेश का पालन न करने पर थाना गंगाघाट मेंn मु0अ0सं0 237/2026 धारा 4/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सूरज निषाद पर हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ सिटी मोंटेसरी स्कूल के कानपुर रोड स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस उन्नाव ने सोने की चैन चोरी की घटना क
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव सदर तहसील परिसर में स्वजनगणना की शुरुआत के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हौद तालाब में मृत मछलियां निकालने उ