लीडरशिप सर्कल-5 सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
-
By
Admin
Published - 08 May 2026 13 views
लखनऊ
सिटी मोंटेसरी स्कूल के कानपुर रोड स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन ‘लीडरशिप सर्कल-5’ का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के बुनियादी शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनाना समय की आवश्यकता है तथा विद्यालयों को ALFA जैसी आधुनिक शिक्षण पद्धतियां अपनानी चाहिए। उन्होंने PATH शिक्षण पद्धति को उद्देश्यपूर्ण, सक्रिय और समग्र शिक्षा का प्रभावी माध्यम बताया।

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ALFA शिक्षण विधियों के माध्यम से बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल में तेजी से सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुरानी शिक्षण पद्धतियां वर्तमान समय की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकतीं। शिक्षा को वैज्ञानिक सोच, नवाचार, कला, संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है।

सम्मेलन में देश के 14 राज्यों से लगभग 2000 शिक्षाविद, अधिकारी और प्रतिभागी शामिल हुए। देवी संस्थान की संस्थापक डॉ. सुनीता गांधी ने युवाओं से भारत को शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में FLN नीति, CSR की भूमिका और शिक्षा में नवाचार पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। ALFA पद्धति का लाइव प्रदर्शन तथा भारत के पहले AI-संचालित हिंदी साक्षरता चैटबॉक्स का लॉन्च आकर्षण का केंद्र रहा।

सम्मेलन में शिक्षा मंत्रालय के PARAKH विभाग की प्रमुख प्रोफेसर इंद्रानी भादुरी एवं उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में FLN क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों और सहयोगियों को सम्मानित किया
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ सिटी मोंटेसरी स्कूल के कानपुर रोड स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस उन्नाव ने सोने की चैन चोरी की घटना क
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव सदर तहसील परिसर में स्वजनगणना की शुरुआत के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हौद तालाब में मृत मछलियां निकालने उ