उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहरामऊ में प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका निलंबित
-
By
Admin
Published - 07 May 2026 24 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के नवाबगंज ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहरामऊ में वित्तीय अनियमितताओं और अनुशासनहीनता के आरोपों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विभा सिंह और सहायक शिक्षिका सुषमा को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
शैलेंद्र पांडे के अनुसार, विभा सिंह पर एमडीएम और अन्य सामानों की खरीद से जुड़े बिलों में गड़बड़ी, रिकॉर्ड सही न रखने और शैक्षिक वातावरण प्रभावित करने के आरोप हैं। जांच में कई बिल खरीद तिथि से पहले के पाए गए। वहीं सहायक शिक्षिका सुषमा पर एक कर्मचारी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का मामला सामने आया, जो मजिस्ट्रेटी जांच में गलत साबित हुआ।
पांच मई को बयान दर्ज कराने के दौरान कथित रुप से धनराशि मांगने की चर्चा भी सामने आई, हालांकि सहायक शिक्षिका प्रतिमा ने ऐसे किसी आरोप से इनकार किया। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ सिटी मोंटेसरी स्कूल के कानपुर रोड स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस उन्नाव ने सोने की चैन चोरी की घटना क
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव सदर तहसील परिसर में स्वजनगणना की शुरुआत के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हौद तालाब में मृत मछलियां निकालने उ