दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीनी
-
By
Admin
Published - 27 April 2026 28 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सफीपुर क्षेत्र के पीखी गांव निवासी रहीसुद्दीन अपनी पत्नी सादिया के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होकर ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर हरदोई निवासी शिवमोहन द्विवेदी और उनके साथी शोभित सवार थे, जो ननिहाल जा रहे थे।
हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में नरबीजपुर मार्ग पर सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के बक्सर-बिहार मार्ग पर एक माह पूर्व हुए सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर कीटनाशी दुकानों का औचक निरीक्षण क