कीटनाशी दुकानों पर छापा, 2 लाइसेंस निलंबित—4 पर कार्रवाई
-
By
Admin
Published - 27 April 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर कीटनाशी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक ने अचलगंज और बीघापुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कई अनियमितताएं पकड़ीं। इस दौरान दो दुकानों के लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिए गए, जबकि दो अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जांच में स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, वितरण रजिस्टर और कैश मेमो में खामियां पाई गईं। नवीन खुशहाली किसान सेवा केंद्र और मनोज बीज भंडार, अचलगंज को नोटिस दिया गया। वहीं शिव शक्ति बीज भंडार से कीटनाशकों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को IPMS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य करने, “ग्रो सेफ” पोस्टर लगाने और निर्धारित दर पर ही बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में नरबीजपुर मार्ग पर सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के बक्सर-बिहार मार्ग पर एक माह पूर्व हुए सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर कीटनाशी दुकानों का औचक निरीक्षण क