प्रधानमंत्री कार्यक्रम के चलते उन्नाव में ट्रैफिक डायवर्जन, 28-29 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी
-
By
Admin
Published - 27 April 2026 20 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 29 अप्रैल 2026 को हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण और जनसभा के मद्देनजर 28 अप्रैल शाम 6 बजे से 29 अप्रैल रात 12 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस-वे के सोनिक कट से हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कानपुर-बिल्हौर की ओर से आने वाले वाहनों को कल्याणी तिराहा से लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उन्नाव और कल्याणी तिराहा से आने वाले वाहन लखनऊ चौराहा होते हुए मियागंज की ओर भेजे जाएंगे।
इसके अलावा चकलवंशी, मियागंज, बांगर्मऊ और लखनऊ बाईपास मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में नरबीजपुर मार्ग पर सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के बक्सर-बिहार मार्ग पर एक माह पूर्व हुए सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर कीटनाशी दुकानों का औचक निरीक्षण क