उन्नाव में जनता दर्शन: 50 शिकायतें सुनीं, 5 का मौके पर निस्तारण
-
By
Admin
Published - 27 April 2026 23 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन आयोजित कर 50 शिकायतें सुनीं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए और कई मामलों में तत्काल फोन कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
जनता दर्शन में जल निकासी, अवैध कब्जा, भूमि खनन, पेड़ कटान और विद्युत पोल हटाने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। पैगंबरपुर, संता खेड़ा, देवीपुरा, निहालखेड़ा और गांधीनगर से जुड़े मामलों में डीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द निस्तारण के आदेश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव और सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में नरबीजपुर मार्ग पर सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के बक्सर-बिहार मार्ग पर एक माह पूर्व हुए सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर कीटनाशी दुकानों का औचक निरीक्षण क