6 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 37 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। चेकिंग पावर हाउस के पीछे स्थित मैदान, ‘उम्मीदों का शहर’ क्षेत्र में की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमर सिंह (35) निवासी कांशीराम कॉलोनी और अशोक (38) निवासी उम्मीदों का शहर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अशोक के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ