ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, 11 वाहन सीज, 8.74 लाख वसूले
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिले में ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर 25 अप्रैल से 10 मई 2026 तक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजीव कुमार, प्रवर्तन-द्वितीय प्रतिभा गौतम और यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई की टीम ने 24 व 25 अप्रैल को जिलेभर में सघन जांच की। जांच के दौरान ओवरलोडिंग और वाहनों की बॉडी में अवैध बदलाव कर अधिक माल ढोने वाले 11 वाहनों का चालान किया गया।
सभी वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में निरुद्ध कराया गया है। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग ने 8 लाख 74 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ