पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-108/2026 में दर्ज प्रकरण में हिमांशु उर्फ कुलदीप (21) व मुकेश कुमार (28) निवासी मझिगंवा सेवक को शनिवार को गांव के पास बनी पुलिया के निकट से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने बताया कि हिमांशु उर्फ कुलदीप के खिलाफ पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजपाल, कांस्टेबल संजय कुमार यादव और चालक सरनाम सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ