सड़क हादसे की शिकार वृद्धा की मौत, परिजनों में आक्रोश
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव में सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में शोक के साथ आक्रोश भी फैल गया। परिजनों ने आरोपी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
शनिवार को गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहे। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ