दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खड़हरा गांव के पास हुआ, जहां जरेलिया गांव निवासी राजेंद्र (25) पुत्र सुरेश रसूलाबाद जा रहे थे, जबकि परेंदा गांव निवासी मोनू यादव (30) पुत्र रामकुमार यादव विपरीत दिशा से आ रहे थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक रामसिंह व ईएमटी गोविंद कुमार ने घायलों को तत्काल मियागंज सीएचसी पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर अभिषेक चक्रवर्ती ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ