नवाबगंज पक्षी विहार के जंगल में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित नवाबगंज पक्षी विहार के जंगलों में शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर तक खतरा पहुंच गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग के फॉरेस्ट ऑफिसर अभय सिंह, वन दरोगा जितेंद्र पाण्डेय व गौरव सिंह तथा लाइनमैन सुशील और गौरव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। समय पर कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ