बेकाबू डंपर बाजार में घुसा, बड़ा हादसा टला; अवैध मिट्टी खनन और तेज रफ्तार पर उठे सवाल
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र स्थित पिंडोखा गांव में देर रात मिट्टी से भरा एक डंपर बेकाबू होकर बाजार में घुस गया। घटना रात के समय हुई, जिससे बाजार बंद था और एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार शहजनी क्षेत्र में चल रहे मिट्टी खनन के कारण डंपरों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ज्यादा चक्कर लगाने के दबाव में चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की वजह से बाजार और मुख्य सड़क पर हमेशा खतरे की स्थिति बनी रहती है।
सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले डंपर चालक ने वाहन में तकनीकी खराबी होने की जानकारी मालिक को दी थी, लेकिन इसके बावजूद वाहन को सड़क पर चलाया गया। इससे लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है।
क्षेत्र के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई डंपर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं और रात के समय निजी स्थानों पर मिट्टी डाली जाती है। सड़क किनारे डंपरों को लापरवाही से खड़ा करने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन और अनियंत्रित डंपर संचालन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव के बाहर गुरुवार शाम खेत में एक यु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम दुर्गा मंदिर के पास स्थित ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में अनफिट स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए