खेत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव के बाहर गुरुवार शाम खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय श्रीकांत लोध पुत्र गंगाराम लोध निवासी थानखेड़ा मजरा चमरौली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है और शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।
शव मिलने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव के बाहर गुरुवार शाम खेत में एक यु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम दुर्गा मंदिर के पास स्थित ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में अनफिट स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए