बाइक मरम्मत की दुकान में आग, तीन वाहन जलकर राख
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम दुर्गा मंदिर के पास स्थित एक मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर एक स्कूटी, एक डीलक्स और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान के पास खेल रहे बच्चों द्वारा कूड़े में लगाई गई आग फैलकर दुकान तक पहुंच गई। दुकान में पेट्रोल व ग्रीस जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
धुआं और लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने बाल्टियों व पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों वाहन जल चुके थे। दुकान मालिक मुकेश निषाद ने भारी नुकसान की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव के बाहर गुरुवार शाम खेत में एक यु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम दुर्गा मंदिर के पास स्थित ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में अनफिट स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए