अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव-संडीला मार्ग पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा औरास थाना क्षेत्र के सिंधूर तिराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस स्थान पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां और अंधा मोड़ होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ महीने पहले भी इसी जगह अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो चुकी है।
खबर लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। मौके के पास झाड़ियों में उसका मोबाइल फोन मिला है, जिसके आधार पर पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव के बाहर गुरुवार शाम खेत में एक यु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम दुर्गा मंदिर के पास स्थित ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में अनफिट स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए