बांगरमऊ पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गैंग का किया पर्दाफाश, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 9 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बांगरमऊ थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.25 लाख रुपये कीमत की स्पोर्ट्स बाइक, 16 हजार रुपये नकद, 305 रुपये रेजगारी तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राज कश्यप उर्फ रजत, राजा कश्यप और साहिल उर्फ मोहम्मद रहमान शामिल हैं, जो कांशीराम कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल घटनाओं को अंजाम देने और घूमने-फिरने के लिए करते थे।
पुलिस के अनुसार गिरोह उन्नाव के अलावा लखनऊ, कानपुर, झांसी और जालौन समेत कई जनपदों में चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। करीब पांच माह पहले बांगरमऊ क्षेत्र में सात दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना भी इसी गिरोह द्वारा की गई थी।
मुख्य आरोपी राज कश्यप पहले भी गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव के बाहर गुरुवार शाम खेत में एक यु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम दुर्गा मंदिर के पास स्थित ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में अनफिट स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए