साइबर टीम की तत्परता से 42 हजार रुपये वापस, पीड़ित को मिली राहत
-
By
Admin
Published - 14 March 2026 3 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 42 हजार रुपये वापस कराकर उसे बड़ी राहत दिलाई।
जानकारी के अनुसार शांति नगर शेखपुर नहर निवासी उमाशंकर सोनी ने 19 जनवरी 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से 42,000 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शिकायत मिलने के बाद थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंक व पोर्टल से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने फ्रॉड की पूरी धनराशि आज शनिवारको पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, अपराध निरीक्षक राजेश यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सफीपुर–बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में औरास-मियांगंज मार्ग पर इनायतपुर के पास दो बाइ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम जप्सरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक म