पारिवारिक विवाद में महिला पर हमला, तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-
By
Admin
Published - 14 March 2026 0 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम जप्सरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम जप्सरा निवासी श्रीमती जय राजा पत्नी लखन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार 12 मार्च 2026 की रात लगभग 11 बजे उनके परिवार के ही समर, सज्जन और छैलू (तीनों पुत्र कल्लू) शराब के नशे में उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में पीड़िता के सिर में गंभीर चोट आई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी घाव हुए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला को बचाया।
पुलिस ने शुक्रवार 13 मार्च 2026 को सुबह 10:31 बजे पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सफीपुर–बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में औरास-मियांगंज मार्ग पर इनायतपुर के पास दो बाइ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम जप्सरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक म