दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, लखनऊ रेफर
-
By
Admin
Published - 14 March 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में औरास-मियांगंज मार्ग पर इनायतपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मैनी भावा खेड़ा निवासी आलोक (30 वर्ष) पुत्र शिवसागर तथा सुभान खेड़ा निवासी बुद्धिलाल (28 वर्ष) पुत्र शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सफीपुर–बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में औरास-मियांगंज मार्ग पर इनायतपुर के पास दो बाइ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम जप्सरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक म