तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो चालक को कुचला, मौके पर मौत, लोगों में आक्रोश
-
By
Admin
Published - 14 March 2026 3 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के सफीपुर–बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तकिया सराय निवासी मुजीब को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया है कि मुजीब टैम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के समय वह सड़क किनारे खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और उन्हें कुचलते हुए निकल गया।
हादसा इतना भीषण था कि मुजीब की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सफीपुर–बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में औरास-मियांगंज मार्ग पर इनायतपुर के पास दो बाइ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम जप्सरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक म