रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में डीआईजी प्रशिक्षण ने की परीक्षा व प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा
-
By
Admin
Published - 14 March 2026 0 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
शनिवार को देव रंजन वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशिक्षण), उत्तर प्रदेश लखनऊ का रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के साथ जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के अंतःकक्षीय एवं बाह्यकक्षीय विषयों की आयोजित परीक्षाओं तथा मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, परीक्षा की पारदर्शिता और मूल्यांकन की निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और व्यावसायिक कौशल के साथ बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने पर बल दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जनपद में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सफीपुर–बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में औरास-मियांगंज मार्ग पर इनायतपुर के पास दो बाइ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम जप्सरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक म