चोरी की दो मोटरसाइकिल व अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 13 March 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना बांगरमऊ पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक वीरेन्द्र विक्रम सिंह और उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ हरदोई बाईपास पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार इमरान पुत्र इलियास निवासी मुन्नु मियां तलैया, कस्बा व थाना बांगरमऊ को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में पता चला कि बरामद बाइक हरदोई जनपद के सुरसा थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित है।
पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर बोद्धेश्वर मंदिर के पास पुलिया के नीचे से एक और चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसे आरोपी ने उन्नाव रेलवे स्टेशन से चोरी करना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में अव्यवस्था और लापरवाही का एक और उदाहरण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआज शुक्रवार को कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बांगरमऊ पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पांच बच्चों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को उन्नाव पुलिस ने गिरफ्तार क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावनवाबगंज कस्बे के बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभ