नवाबगंज बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल, जिला अस्पताल रेफर
-
By
Admin
Published - 13 March 2026 27 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
नवाबगंज कस्बे के बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान आदित्य (41) पुत्र लालता प्रसाद निवासी भौली, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसा अजगैन कोतवाली क्षेत्र में उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीछे से आ रही एंबुलेंस ने घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में अव्यवस्था और लापरवाही का एक और उदाहरण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआज शुक्रवार को कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बांगरमऊ पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पांच बच्चों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को उन्नाव पुलिस ने गिरफ्तार क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावनवाबगंज कस्बे के बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभ