हरदोई पुल पर टूटा बैरियर, एक सप्ताह से लापरवाही का शिकार
-
By
Admin
Published - 13 March 2026 13 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जनपद उन्नाव में अव्यवस्था और लापरवाही का एक और उदाहरण हरदोई पुल पर देखने को मिल रहा है। ओवरलोडिंग रोकने के उद्देश्य से कुछ महीने पहले पुल पर लगाया गया बैरियर एक ओवरलोड ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग एक सप्ताह पहले की है, लेकिन अब तक बैरियर की मरम्मत नहीं कराई गई है।
हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से रोजाना कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कचहरी व अन्य दफ्तरों के लिए आते-जाते हैं, फिर भी किसी की नजर इस क्षतिग्रस्त बैरियर पर नहीं पड़ी या फिर अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैरियर का उद्देश्य ओवरलोड वाहनों को रोकना था, लेकिन इसके टूट जाने से व्यवस्था पूरी तरह बेअसर हो गई है।
अब देखना यह होगा कि खबर के बाद संबंधित विभाग की नींद टूटती है या नहीं और आखिर कब तक बैरियर की मरम्मत कर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में अव्यवस्था और लापरवाही का एक और उदाहरण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआज शुक्रवार को कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बांगरमऊ पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पांच बच्चों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को उन्नाव पुलिस ने गिरफ्तार क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावनवाबगंज कस्बे के बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभ