उन्नाव : हसनगंज में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया रास्ता
-
By
Admin
Published - 20 August 2025 65 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के तहसील हसनगंज क्षेत्र में सई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी का पानी अब सड़कों पर बहने लगा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।
मोहान–बांगरमऊ मार्ग से निकले रसूलपुर बकिया संपर्क मार्ग पर सई नदी का तेज बहाव इतना बढ़ गया कि सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के ऊपर से कई सेंटीमीटर पानी बह रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों, खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और रोजाना आने-जाने वाले राहगीरों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह और शाम के समय बच्चों को स्कूल ले जाना बेहद खतरनाक हो गया है। तेज बहाव के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार प्रीति सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हालात का जायजा लिया और एहतियातन सई नदी पर बने पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद करा दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग का इस्तेमाल न करें और वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करें।
फिलहाल राजस्व विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है और नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद ही मार्ग को पुनः खोलने पर विचार किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावथाना कोतवाली सदर पुलिस ने अवैध गांजा रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत
-
लखनऊ अबू धाबी से राजधानी लखनऊ के अदानी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के पास
-
लखनऊभीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने किए इंतजाम राहगीरों के लिए नगर निगम बनाएगा कुलिंग सेंटर
-
*सनातन धर्म के अनुसार हनुमान जी की भगवान श्री राम से पहली बार मुलाकात ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दि
-
अग्निशमन अधिकारी द्वारा विशेष टीमें बनाकर बारीकी से किया गया निरीक्षण - संभाला मोर्चा लखनऊ