लाइसेंसी बंदूक से फायर कर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त व लाइसेंसी गिरफ्तार
-
By Admin
Published - 21 May 2025 84 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा लाइसेंसी बंदूक से फायर कर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त व लाइसेंसधारक को लाइसेंसी बन्दूक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।बीस मई को निर्मला पत्नी राकेश निवासिनी ग्राम साल्हेपुर पुरवा मजरा कुडीना थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर तहरीर देकर पुलिस को बताया था उन्नीस मई की रात्रि समय 10.15 बजे प्रिंस उर्फ कल्लू पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम साल्हेपुर पुरवा मजरा कुडीना थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव द्वारा दिनेश पुत्र स्व0 सुखपाल निवासी ग्राम साल्हेपुर पुरवा मजरा कुडीना थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव की लाइसेंसी बन्दूक से उसके पुत्र प्रदीप को गोली मार दी है जो गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज हैलट कानपुर नगर में चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर चौरासी पर प्रिंस उर्फ कल्लू पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम साल्हेपुर पुरवा मजरा कुडीना थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव व दिनेश पुत्र स्व0 सुखपाल निवासी ग्राम साल्हेपुर पुरवा मजरा कुडीना थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव हालपता म0नं0 495 नियर सिद्धान्त वर्ण स्कूल गंगा बिहार कालोनी जनपद लखनऊ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त प्रिंस उर्फ कल्लू उपरोक्त को ग्राम डकौली से व दिनेश को म0नं0 495 नियर सिद्धान्त वर्ण स्कूल गंगा बिहार कालोनी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लाइसेंसी शस्त्र .बारह बोर व चार जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस व शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया। अभियुक्तों पर अग्रिम कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा न्यायालय भेजा जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्त
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त 01 अदद अवै
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ राजधानी लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर पुलिस को घरों में घुसकर चोरी करने वाले च