तेज रफ्तार लोडर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत, ग्राम प्रधान समेत तीन घायल
-
By
Admin
Published - 28 November 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर दुर्गापुर के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार लोडर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गापुर निवासी अजय कुशवाहा (26) की मौके पर मौत हो गई, जबकि सेमरीमऊ के ग्राम प्रधान सुरेंद्र लोधी, उनके भाई सज्जन लोधी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पुरवा पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस लोडर चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में भदेवरा बाजार के पास ईंट भट्ठे के निकट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद कर जफर नाम के 21 व
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर दुर्गापुर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में परिवहन विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के नवाबगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को संयुक्त