उन्नाव में परिवहन विभाग का दो दिवसीय अभियान, 14 स्लीपर बसों के चालान, एक सीज
-
By
Admin
Published - 28 November 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में परिवहन विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 14 स्लीपर बसों के चालान किए, जबकि एक बस बंद कराई गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उन्नाव-कानपुर मार्ग पर हुई कार्रवाई में 128 अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। जांच में कई बसों में ओवरस्पीडिंग, निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री बैठाने और परमिट शर्तों के उल्लंघन की कमियां मिलीं। भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप नहीं मिलने पर भी कार्रवाई हुई। हेलमेट, सीट बेल्ट और एचएसआरपी नियमों के उल्लंघन पर भी चालान किए गए। विभाग के अनुसार, अन्य वाहनों के चालान से करीब 5.37 लाख रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में भदेवरा बाजार के पास ईंट भट्ठे के निकट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद कर जफर नाम के 21 व
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर दुर्गापुर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में परिवहन विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के नवाबगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को संयुक्त