अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
-
By
Somendra shukla
Published - 19 November 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
माखी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को उन्नाव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान पीपरौसा गांव निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की जानकारी नहीं मिल सकी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिले में सात नायब तहसीलदारों की नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी घनश्याम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावमाखी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घाय
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुलिस लाइन ग्राउंड में 22 नवंबर को हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावऔरास थाना क्षेत्र के महबूबखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह खेत के पास 25 वर्षीय यु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बड़ा चौराहा, सर्राफा मार्केट और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पुलिस बल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी पुलिस की साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से मिली राहतउन्नाव। सा