22 नवंबर को पुलिस लाइन ग्राउंड में होगी हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल
-
By
Somendra shukla
Published - 19 November 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के पुलिस लाइन ग्राउंड में 22 नवंबर को हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें हवाई हमले, आग, बाढ़ और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव का अभ्यास कराया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय सतर्क रहने और स्वयं व परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में आपसी समन्वय पर जोर दिया। मॉक ड्रिल में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, होमगार्ड, एनसीसी, परिवहन, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और आपदा प्रबंधन विभाग की भागीदारी रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे अभ्यास से आपातकालीन परिस्थितियों में घबराहट के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से काम लेने की क्षमता विकसित होगी। बैठक में सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिले में सात नायब तहसीलदारों की नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी घनश्याम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावमाखी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घाय
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुलिस लाइन ग्राउंड में 22 नवंबर को हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावऔरास थाना क्षेत्र के महबूबखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह खेत के पास 25 वर्षीय यु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बड़ा चौराहा, सर्राफा मार्केट और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पुलिस बल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी पुलिस की साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से मिली राहतउन्नाव। सा